रुद्रपुर, जनवरी 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग की अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग की कबड्डी एवं वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में लालकुआं विधानसभा ने नानकमत्ता विधानसभा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 कबड्डी बालिका वर्ग में गदरपुर विधानसभा ने रुद्रपुर विधानसभा को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग का खिताब कालाढूंगी विधानसभा ने काशीपुर विधानसभा को 2-0 से हराकर जीता। अंडर-19 वॉलीबॉल बालिका वर्ग में भी कालाढूंगी विधानसभा ने हल्द्वानी विधानसभा को 2-0 से पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्...