रांची, दिसम्बर 13 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में खूंटी जिला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चाईबासा को चार विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चाईबासा की टीम खूंटी के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और महज 89 रन पर ऑल आउट हो गई। चाईबासा की ओर से वैभव सेनगुप्ता ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, जबकि अयनांश श्रीवास्तव ने 17 और अविरल ने 12 रनों का योगदान दिया। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। खूंटी की घातक गेंदबाजी के सामने चाईबासा के बल्लेबाज बेबस नजर आए। रोहित मुंडा और प्रशांत कुमार मिश्रा ने चार-चार विकेट झटके, जबकि आदित्य कारण मांझी और देव कुमार को एक-एक सफलता मिली। 90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खूंटी जिला की...