आगरा, जनवरी 11 -- स्व. शैली शाह स्मृति अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के 145 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रविवार को समापन समारोह की मुख्य अतिथि उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता में अंडर-13 बालक वर्ग में अक्षत विजेता, आर्यन चौधरी उपविजेता बने। बालिका वर्ग में नव्या जस्सा विजेता, वैष्णवी आचार्य उपविजेता बनीं। अंडर-17 बालक वर्ग में अर्पित अग्रवाल विजेता, हर्षज दीक्षित उपविजेता बने। बालिका वर्ग में इशी गुप्ता विजेता व जया सिंह उपविजेता बनीं। मिश्रित युगल में आयुष पांडे/स्मिता द्विवेदी विजेता, भविष्य प्रताप सिंह/दिव्यांशी उपविजेता बने। राइजिंग स्टार विकास कु...