गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी व अर्जुन अवार्डी सैयद मोदी की स्मृति में शुक्रवार को गोरखपुर क्लब के बैडमिंटन हॉल में सैयद मोदी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। बालक-बालिका में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 11 बालिका वर्ग में ऐश्वर्या शुक्ला ने शानवी सोलंकी को 21-16 से तथा अंडर 15 एकल वर्ग में आयुष्मान मल्ल ने हर्षित बंसल को 15-9, 17-15, 15-12 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसी तरह अंडर 11 में अतीक्षा जेठी ने लिसा जायसवाल को 21-7 से पराजित किया। जबकि बालक वर्ग अंडर 9 में आयुष्मान राय ने सिद्धार्थ श्रीवास्तव को 21-9 से, युधिष्ठिरन ने तनुष सिंह को 21-13 से, कान्हा ने तरुष को 21-18 से, रौनक खान ने अभिनव यादव को 21-13 को बड़े अंतर से हराया। इसी प्रकार अंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.