मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी,नप्रि। शहर के लुंबनी भवन में बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया है। अंडर-11 बालक सिंगल में मॉर्डन पब्लिक स्कूल के इशान सोनी ने राकेश कुमार को हराकर फाइनल में पहुंचे। वहीं, मुजफ्फरपुर के प्रांजल वीर ने बेतिया के रणविजय को 21-19 व 21-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंडर-19 बालक सिंगल में मोतिहारी के कुंदन कुमार ने रौशन राज बेतिया को 21-19, 18-21 व 21-17 से हराकर फाइनल में पहुंचे। मुजफ्फरपुर के यशवर्द्धन ने कुंदर कुमार मोतिहारी को 21-18 व 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि गर्ल्स सिंगल में खुशबू कुमारी ने पलक कुमारी को 21-18 व 21-16 से हराकर फाइनल में पहुंची। जानकारी रीषभ शेखर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.