लातेहार, फरवरी 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के उपप्रमूख बिरेन्द्र जयसवाल ने 16 और 17 सीई रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के सम्पर्क सड़क पर लाइट लगाने की मांग रेल प्रशासन से की है। उपप्रमुख बिरेन्द्र ने बताया कि रेलवे अंडरपास निर्माण हुए करीब दो साल हो गए हैं। शाम होते ही अंडरपास की दोनो तरफ सड़क पर अंधेरा हो जाता है। अंधेरे के कारण अंडरपास और सामने आने वाले वाहन नही दिख पाता है। ऐसे में हमेशा लोगो के साथ दुर्घटना होने का भय बना रहता है। अंडरपास सड़क पर लाइट लगाने की मांग पूर्व से ही की जा रही है, लेकिन इसे गम्भीरता से नही लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंडरपास के दोनो तरफ ढालू और घुमावदार सड़क रहने से अंधेरे में लोगो के जान जोखिम में भी रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.