बोकारो, फरवरी 6 -- दामोदा, प्रतिनिधि। धनबाद रेल डिवीजन के धनबाद-चंद्रपुरा डीसी लाइन के दुग्दा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे बोर्ड द्वारा प्रस्तावित अंडरपास सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान दुग्दा स्टेशन के समीप लगभग 50 वर्षो से बसे खटाल को हटाया का कार्य प्रारंभ हुआ। रेलवे द्वारा अतिक्रमित व्यक्तियों को एक पखवारे पूर्व नोटिस जारी कर घरों को हटाने का आदेश दिया गया था। अहले सुबह रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा पोकलेन मशीन और हाइवा ट्रक लेकर पहुंचने पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति हो गई। अतिक्रमित लोग स्वयं अपने घरों की शी व बास बल्ली समेत घरेलू सामग्री को हटाने लगे। इस दौरान रमाकांत यादव, रमेश यादव, संतोष यादव, नागेश्वर यादव, सुरेश यादव, शंभु यादव, मुसन यादव व बालचंद यादव समेत कई अन्य परिवार बेघर हो ग...