गौरीगंज, फरवरी 22 -- अमेठी,संवाददाता । अमेठी कस्बे के दक्षिणी भाग में बन रहे बाईपास को लेकर आधा दर्जन गांवों के लोगों ने अंडरपास तथा सर्विस लेन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रेभा के पास चल रहे बाईपास निर्माण के कार्य को रोकवा दिया। साथ ही अंडरपास और सर्विस लेन न बनवाए जाने पर धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। अमेठी कस्बे के दक्षिणी भाग में आठ किलोमीटर से अधिक लम्बे बाईपास मार्ग का निर्माण कार्यदाई संस्था करा रही है। रेभा गांव के पास रविवार को कार्यदायी संस्था मिट्टी डलवा रही थी। इससे आधा दर्जन गांवों व विद्यालयो का आवागमन मार्ग बंद हो जा रहा था। जिसे देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के चलते कार्यदाई संस्था को काम बंद कराना पड़ा। रेभा...