संभल, जनवरी 6 -- कस्बा बबराला क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया अंडरपास आज खुद ही बड़ी मुसीबत बन गया है। अंडरपास में पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी ओर जाना पड़ रहा है, जबकि ट्रैक पर लगातार ट्रेनों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार बबराला राजघाट से फिरोजपुर गांव को जोड़ने वाले इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग आवाजाही करते हैं। अंडरपास में पानी भर जाने से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और महिलाओं को हो रही है। मजबूरी में लोग रेलवे लाइन पार कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात शुरू होते ही अंडरपास जलभराव की चपेट में आ जाता है। पानी की निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था न होने के कारण हर साल यही ...