गया, फरवरी 2 -- प्रखंड क्षेत्र के बोकनारी और डुमरा गांव स्थित रेल गेट नंबर छह पर तैनात रेलवे कर्मियों और आसपास के ग्रामीणों को अंडरपास निर्माण से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से रेलवे फाटक बंद रहने के कारण जाम और आपातकालीन परिस्थितियों में होनी वाली परेशानी अब समाप्त हो जाएगी। रेलवे का यह अंडरपास क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब आम जनजीवन की रफ्तार तेज होगी। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना भी तक हो जाएगी। इस अंडरपास से बोकनारी और डुमरा जैसे गांवों का संपर्क मुख्य बाजारों और शहरों से और अधिक सुगम हो जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। रेलवे विभाग वर्तमान समय में फाटक रहित क्रॉसिंग को समाप्त करने के लिए 'लिमिटेड हाइट सब-वे'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...