हजारीबाग, फरवरी 23 -- बरही, प्रतिनिधि। रसोइयाधमना में अंडरपास निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। सोमवार को एनएचएआई के अधिकारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए आए थे। अधिकारियों के आने की जानकारी पर बड़ी संख्या में रसोइयाधमना के ग्रामीण कार्य स्थल पर पहुंचे और रसोइयाधमना में अंडरपास निर्माण कराने की मांग को लेकर मांग पत्र दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी रसोइयाधमना और बेंदगी पंचायत के निवासी हैं। रसोइयाधमना मोड़ से 500 मीटर की दूरी पर अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें दोनों ओर से मिट्टी की भराई कर दीवार बनाया जा रहा है। ऐसा निर्माण होने से दोनों पंचायतों के 15 हजार की आबादी को आवागमन, व्यवसाय और दैनिक गतिविधियों में कठिनाई होगी। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में वर्तमान योजना की ...