भागलपुर, फरवरी 5 -- बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर बाईपास थाना के समीप फोरलेन अंडरपास के बगल में बुधवार को एक वृद्ध की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र डुमरामा निवासी बेचन अंसारी (74) के रूप में हुई है। मृतक बस स्टैंड के पास से अपने परिजनों के साथ पैदल चलकर अंडरपास से जा रहा था। परिजनों ने कहा कि आंख दिखाने के लिए डॉक्टर के पास आए थे। पहले से भी कुछ बीमार चल रहे थे। बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने कहा कि वह अस्वस्थ अवस्था में थे, थोड़ी दूर चलने के बाद गिर गए, जिनसे उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...