लातेहार, जनवरी 5 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रेलवे लाइन से चारों ओर घिरे कामता पंचायत का भंडारगढ़ा गांव के ग्रामीणों के लिए बीमारी की स्थिति में अस्पताल पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। गांव तक पहुंचने के लिए कोई अंडरपास या वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव में प्रवेश नहीं कर पाती। मजबूरन बीमार ग्रामीणों को खटिया डोली पर लादकर रेलवे लाइन पार कराना पड़ता है, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। सोमवार को इसी समस्या का ताजा उदाहरण सामने आया, जब ग्राम भुसाढ़ अंतर्गत भंडारगढ़ा गांव निवासी गोइंदा गंझू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण एबुलेंस टोरी जंक्शन के पूर्वी छोर पर, टोरी-महुआमिलान स्टेशन के बीच रेलवे पोल संख्या 182/28 एवं 182/29 के पास खड़ी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.