मऊ, दिसम्बर 24 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के हाजीपुर पीढ़वल मोड़ पर अंडरपास एवं चौराहा निर्माण की वर्षों से लंबित मांग को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक पत्रक एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह को सौंपते हुए मोड़ पर अंडर पास एवं सुव्यवस्थित चौराहा निर्माण की मांग किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बढ़ते यातायात, दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका और सुविधाओं के अभाव को देखते हुए इस निर्माण कार्य का पूरा होना अब अनिवार्य हो गया है। स्थानीय ग्रामीण देवेंद्र पांडेय सत्यम, आलोक कुमार, पवन कुमार, अनीस पांडेय आदि ने एसडीएम को सौंपे गए पत्रक में उल्लेख किया कि हाजीपुर पीढ़वल मोड़ एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इसके बाद भी अंडरपास की व्यवस्था और चौराहा निर्माण नहीं हो...