कानपुर, मार्च 4 -- कानपुर। चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और टनल में मेट्रो ने फायर सेफ्टी उपकरण लगाकर मंगलवार को परीक्षण किया। पांचों स्टेशनों पर टनल वेंटिलेशन सिस्टम, एन्वॉयरमेंट कंट्रोल सिस्टम, थर्ड रेल सिस्टम, एएफसी गेट समेत जरूरी सिस्टम को इंस्टॉल किया जा चुका है। अब यूपीएमआरसी होली के पहले भूमिगत सेक्शन का सीएमआरएस ट्रायल होगा। इसके लिए मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) का समय मांगा गया। भूमिगत सिस्टम का सीएमआरएस क्लीयरेंस के बाद यात्री सेवाएं शुरू हो जाएंगी। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने भी मंगलवार को मेट्रो के निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक अंडरग्राउंड सेक्शन में फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर पम्प्स, फायर हाइड्रैंट्स और होज रील आदि उपकरणों को लगाकर उनका परीक्षण किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.