बदायूं, जून 30 -- बदायूं, संवाददाता। ओवरलोडिंग के कारण अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट आ गया। जिससे आधे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होते ही उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो गए। पेयजल संकट से भी लोगों को जूझना पड़ा। दोपहर बाद फॉल्ट ठीक हो सका। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। रविवार सुबह करीब आठ बजे शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला की अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे आधे मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने निगम अधिकारियों को कई बार फोन किए। लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। परेशान होकर उपभोक्ता बिजलीघर पर जा धमके और कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फॉल्ट खोजने में जुट गए। काफी देर बाद कर्मचारी फॉल्ट खोज सके। तब जाकर फॉल्ट दुरुस्त करने का कार्य शुरु किया गया। करीब दो बजे कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.