मुरादाबाद, जनवरी 1 -- अंडरग्राउंड फॉल्ट के कारण जिगर कॉलोनी, पीटीसी, चक्कर की मिलक और पुलिस लाइन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुरुवार सुबह करीब 4 बजे से बाधित हो गई। नए साल की पहली सुबह इन इलाकों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा, जिससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फॉल्ट अंडरग्राउंड केबल में आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत कार्य के लिए विभागीय कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और तेजी से काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, साल की पहली सुबह अचानक हुई इस बिजली कटौती ने लोगों को असहज कर दिया और नए साल की शुरुआत में ही बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...