मुरादाबाद, फरवरी 15 -- मुरादाबाद। दौलत बाग बिजली घर से जुड़े तहसील स्कूल, मोहल्ला अंडे वालान, चौकी हसन खां, कांठ की पुलिया, दीवान का बाजार, मोती बाग, नवाबपुरा समेत कई इलाकों में रात से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से जलापूर्ति भी पूरी तरह ठप रही, जिससे रविवार सुबह घरेलू कामकाज प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात महिला थाने के पास अंडरग्राउंड बिजली लाइन में फाल्ट हो गया था। तकनीकी टीम ने उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद जिगर कॉलोनी के पास दोबारा लाइन में खराबी आ गई। वर्तमान में विद्युत विभाग की टीम फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि इस तकनीकी खराबी से न केवल तहसील स्कूल बिजली घर, बल्कि दौलत बाग से संबंधित अन्य बिजली घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.