नई दिल्ली, जून 17 -- केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को कहा कि अंडमान सागर में कच्‍चे तेल और गैस का यह बड़ा भंडार दिखा है। यहां खनन से अच्छे संकेत मिल रहे हैं और भारत को अंडमान सागर में करीब दो लाख करोड़ लीटर कच्चे तेल का भंडार मिल सकता है।भारत की जीडीपी करीब पांच गुना तक बढ़ेगी उन्होंने कहा कि अगर यह अनुमान सही निकला तो इससे भारत की जीडीपी करीब पांच गुना तक बढ़ सकती है। यह पेट्रोलियम भंडार हाल ही में गुयाना में मिले (11.6 अरब बैरल) कच्‍चे तेल के रिजर्व जितना हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अंडमान में तेल की खोज इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अगर यह प्रयास सफल होता है, तो भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी। यह भी प...