नई दिल्ली, फरवरी 24 -- अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार की सुबह उस वक्त एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कुल सात लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और पांच यात्री शामिल थे। राहत की बात यह रही कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 8:30 बजे पोर्ट ब्लेयर से रंगत के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद सुबह 9:10 बजे रंगत से मायाबंदर के लिए रवाना हुआ। सुबह करीब 9:30 बजे मायाबंदर हवाई पट्टी से करीब 300 मीटर पहले हेलीकॉप्टर समुद्र में गिर गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है। वहीं, वरिष्ठ नागरिक उड्डयन अधिकारी के मुताबिक तकनीकी समस्या के चलते पायलट को समुद्र में क्रैश-लैंडिंग करनी पड़ी। तटरक्षक बल, पुलिस और बचाव दल ने त्वरित कार्...