शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र के अंटा मोहल्ले में बुधवार रात दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट की, फिर उसके पेट में गोली मार दी। परिवार वाले उसे मेडिकल कालेज ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। वही पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शाहजहापुर के अंटा मोहल्ले के रहने वाले अतुल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को बताया कि बुधवार रात लगभग दस बजे उसका छोटा भाई नितिन घर के सामने अपनी दुकान के पास खड़ा था, तभी मोहल्ले के रहने वाले अंकित, अमन और उनका एक साथी राहुल गुप्ता निवासी मोहल्ला चमकनी नितिन के पास आए। उसे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर व शरीर में काफी गंभीर चोटें आईं। तीनों से बचने के लिए उसके भाई ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.