चाईबासा, फरवरी 11 -- चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजु बाला खाखा को कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट का सदस्य बनाया गया है। कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने उन्हें विश्वविद्यालय के सिंडिकेट का सदस्य मनोनीत किया है। सिंडिकेट सदस्य के रूप में इनकी कार्यावधि 10 फरवरी से एक वर्ष की अवधि तक प्रभावी रहेगा। यह अधिसूचना कुलपति के आदेश से कुलसचिव द्वारा जारी की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. खाखा की सहभागिता से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं नीतिगत कार्यों को और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.