पाकुड़, फरवरी 9 -- महेशपुर/पाकुड़िया। प्रखंड के मकदमपुर के रहने वाले शिबू रविदास का 12 साल का पुत्र गणेश रविदास को दिमागी समस्या है। यह जानकारी अंजुमन इस्लामिया सोसाइटी महेशपुर के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन को मिली। बच्चे की मां से बात करने पर पता चला कि राशि की अभाव से वे बच्चे का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। बच्चे की मां ने कहा कि परिवार में कमाने वाला सिर्फ एक ही है। मजदूरी के भरोसे घर चलता है। बहरमपुर में इलाज कराना चाहती हूं लेकिन पैसे नहीं हैं। यह जानकारी जब सोसाइटी के सदस्यों को मिली तो अंजुमन इस्लामिया सोसाइटी एवं खिदमत फाउंडेशन द्वारा उक्त बच्चे के बेहतर इलाज के लिए 05 हजार रुपए का आर्थिक मदद किया गया। साथ ही पाकुड़िया के मोंगलाबांध की रहने वाली ज़मीरुन बीबी उम्र करीब 65 वर्ष को किडनी इन्फेक्शन है। उसे इलाज एवं दवाई के लिए मदद की सख्त जरूरत...