सिमडेगा, फरवरी 22 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। अंजुमन के पूर्व सदर मो यासीन साहब का निधन शुक्रवार को इलाज के क्रम में रांची में हो गया। करीब 95 वर्षीय मो यासीन साहब पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इसी क्रम में परिजन उनका इलाज कराने के लिए रांची ले गए थे। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनने के बाद लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके जनाजे की नमाज शुक्रवार की देर शाम कब्रिस्तान में अदा की गई। जहां काफी संख्या में लोगों ने नमाज- ए- जनाजा अदा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...