रांची, फरवरी 1 -- कांके, प्रतिनिधि। सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया प्रखंड कांके की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित सदर हाजी अब्दुर्रहमान, नायब सदर मो चांद, सेक्रेट्री इरफान अंसारी, नायब सेक्रेट्री मो सलामत अंसारी और खजांची नुरुल होदा को शपथ दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि संजर खान ने पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और कांके अंजुमन के कार्यों की सराहना की। रांची अंजुमन के सदर हाजी मुख्तार अंसारी ने नई टीम से निष्पक्ष और जनहित में कार्य करने की अपील की। मौके पर सोमनाथ मुंडा, मौलाना सफीउल्लाह, मजीद अंसारी, बीपी सिंह, एस अली, नवीन तिर्की, मुफ्ती अफरोज कासमी और अबरार अहमद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...