रांची, फरवरी 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से संपत्तियों की निगरानी शुरू कर दी गई है। बुधवार को बोर्ड के चेयरमैन सह राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद कोनका रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया अस्पताल पहुंचे। उनके साथ बोर्ड के सदस्य इबरार अहमद थे। चेयरमैन ने अस्पताल का निरीक्षण कर कामकाज की जानकारी ली। कर्मियों की समस्याओं को जाना। बताया कि अस्पताल अंजुमन इस्लामिया की ओर से संचालित है, यह वक्फ की संपत्ति है। जांच में अस्पताल की जमीन पर किसी का कब्जा नहीं पाया गया। इधर, चेयरमैन के आने की सूचना पर महासचिव डॉ तारीक हुसैन, सदस्य शाहीद अख्तर टुपलू, मो नजीब व अन्य लोग भी पहुंचे और अन्य जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.