गुमला, मार्च 10 -- गुमला। अंजुमन इस्लामियां गुमला ने इस साल फितरा की रकम 75 रुपये प्रति व्यक्ति तय की है। अंजुमन ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि वे फितरा की रकम जमा करें।जिससे जरूरतमंदों और गरीबों की मदद की जा सके। अंजुमन के सदर मुशाहिद आजमी और सचिव मकसूद आलम ने बताया कि इस साल फितरा और जकात की राशि से गरीब मुस्लिम लड़कियों की शादी में सहायता दी जाएगी। उन्होंने रमजान के आठवें रोजे की मुबारकबाद भी दी। अंजुमन के प्रवक्ता मो.आशिक अंसारी ने यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.