आजमगढ़, जनवरी 25 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भवानीपट्टी गांव में शनिवार की शाम अंजान व्यक्ति द्वारा दिया गया लड्डू खाने से पिता-पुत्र बीमार हो गए। दोनों को अचेतावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लड्डू देने वाले अंजान व्यक्ति ने परिवार की महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भवानीपट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय पिंटू कुमार की दीमागी हालत ठीक नहीं रहती है। परिजन का कहना है शनिवार की शाम एक अंजान व्यक्ति उनके घर आया और खाने के लिए लड्डू दिया। पिंटू ने लड्डू ले लिया उसने स्वयं खाया और अपने पुत्र दीपक को भी लड्डू खिलाया। लड्डू खाते ही दोनों की हालत बिगड़ गयी। इस बीच पिंटू की मां शोभावती देवी भी आ गयी। मिठाई देने वाला व्यक्ति सोभावत...