एटा, फरवरी 18 -- एटा, व्हाटसएप पर आए अंजान लिंक को खोलते ही मोबाइल हैक कर लिया और खाते से कई बार में हजारों की नकदी पार कर दी। जानकारी होने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। मामले में कोतवाली जलेसर में साइबर अपराधी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जलेसर के भैंरो बगीची निवासी रोहित वार्ष्णेय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ माह पहले व्हाटस एप पर एक लिंक आया था जिसको खोलते ही मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल हैक होने के जानकारी पीड़ित को नहीं हुई। साइबर अपराधी ने खाता संबंधी सभी जानकारी ले ली और साइबर अपराधी ने कई बार में खाते से 89हजार 991 रुपये काट लिए। पीड़ित ने बताया कि उन्होने किसी को ओटीपी भी नहीं दिया। जानकारी होने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली जलेसर में जाकर शिकायत की। शिकायत के बाद मामले की जांच की गई। जांच के बाद म...