कन्नौज, फरवरी 2 -- -ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता छिबरामऊ, संवाददाता। मिघौली स्टेडियम में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़ में कंपोजिट विद्यालय छिबरामऊ के छात्र अल्तमस ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम स्थान रप्राप्त किया। वहीं 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में इसी विद्यालय के छात्र राज ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिकाओं में 50 मीटर, 100 मीटर की दौड़ में भोजपुर निगोह की छात्रा अंजलि पहले स्थान पर रहीं। 200 मीटर की दौड़ में अकबरपुर की छात्रा मानसी प्रथम स्थान पर रही। 100 मीटर में अकबरपुर की छात्रा नेहा, 200 मीटर में इसी विद्यालय की छात्रा आनंदी और 400 मीटर की दौड़ में मिघौली की छात्रा गार्गी पहले स्थान पर रहीं। 600 मीटर की बालकों की दौड़ में अकबरपुर के छात्र धनवेश प्रथम और...