औरंगाबाद, अगस्त 12 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के रेड रिबन कार्यक्रम के तहत एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद में रेड रन रेस का आयोजन हुआ। इसमें दाउदनगर महाविद्यालय के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. देव प्रकाश के नेतृत्व में प्रतिभागियों की टीम ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में दाउदनगर महाविद्यालय के छात्र अंकित कुमार ने पांचवां स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया। महिला वर्ग में बीए सेमेस्टर-3 वनस्पति विज्ञान की छात्रा अंजनी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वह पटना में होने वाली राज्य स्तरीय रेड रिबन रेस में औरंगाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.