रुद्रपुर, मार्च 26 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ के प्रयासों से ग्राम अंजनिया और धौराडाम में नाबार्ड और अनुसूचित उपयोजना के अंतर्गत 2.40 करोड़ रुपये की लागत से दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को एक बयान में विधायक बेहड़ ने बताया कि एनएच-74 मुख्य मार्ग से अंजनिया खैराफार्म ग्रामसभा दोपहरिया तक 2.26 किमी. सड़क का निर्माण (अपग्रेडेशन) 193.71 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसकी अनुमति ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत नाबार्ड की योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई है। जबकि दूसरी सड़क धौराडाम कोटखर्रा 900 मीटर लिंक मार्ग का पुन: निर्माण 43.98 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसकी अनुमति अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई है। बेहड़ ने कहा कि अन्य क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्य शासन को भेजे जा चुके हैं। उनकी स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.