घाटशिला, जनवरी 30 -- अंचल सह प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद एसडीओ ने प्रखंड कार्यालय परिसर का किया निरीक्षण चाकुलिया नगर पंचायत चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत में नगर पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज पहले दिन अंचल सह प्रखंड कार्यालय में कुल 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इनमें से तीन अध्यक्ष पद तथा 22 वार्ड पार्षद के लिए नामांकन पत्र शामिल हैं। आज किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या रानी सरदार पति प्रवीर कुमार सरदार, सुजाता मुर्मू पति बादल चंद्र मुर्मू तथा शीलावती टुडू पति महादेव मुर्मू शामिल हैं। वहीं वार्ड सदस्य के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों में देवानंद सिंह, इंदु देवी पति मु...