गढ़वा, दिसम्बर 16 -- धुरकी, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित अंचल दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं का समाधान किया गया। उस दौरान कुल 17 मामलों का निपटारा किया गया। उससे फरियादियों ने राहत की सांस ली। अंचल दिवस का उद्देश्य आम जनता की भूमि, राजस्व व प्रशासनिक समस्याओं का मौके पर ही सुनकर समाधान करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विमल कुमार सिंह ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीओ सह बीडीओ विमल ने कहा कि अंचल दिवस प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। उससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों मजबूत होते हैं। अंचल उप निरीक्षक विकास कुमार की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही। उन्होंने मामलों की जांच कर तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.