हजारीबाग, मई 15 -- बरही प्रतिनिधि। एमआईएमआईएम के बरही विधानसभा प्रभारी सूरज दास ने एसडीओ को आवेदन देकर 16 मई से धरना देने का अल्टिमेटम दिया है। सूरज दास ने कहा कि मलकोको गांव की सुदामा देवी पति स्व जागेश्वर रविदास असहाय महिला है। मलकोको के सरकारी स्कूल में रहती है। अंचल कार्यालय ने अबुआ आवास निर्माण के लिए उसे दो डिसमिल जमीन दी है। उस जमीन पर वह जब भी आवास बनाने जाती है गांव के एक व्यक्ति उसे काम करने से रोक देता हैं और डराता धमकाता है। प्रशासन से बार बार सहायता की अपील करने पर भी कोई मदद नहीं मिलती है। सूरज दास ने कहा है कि सुदामा देवी के साथ वह 16 मई से अंचल कार्यालय के समक्ष जमीन पर कब्जा दिलाने और अबुआ आवास निर्माण कराने को लेकर धरना देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.