कटिहार, फरवरी 1 -- मनसाही, एक संवाददाता भूमि विवाद संबंधित के निष्पादन शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन अंचल कार्यालय मनसाही में किया गया। इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए जिसमें तीन आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वहीं दो मामले का निष्पादन नहीं हो सका जिसे अगले शनिवार को सुनवाई की। इस शिविर में अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी महबूब आलम, राजस्व कर्मचारी चंद्रमा सिंह,कृष्णा कुमार सहित चंदन कुमार,पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...