किशनगंज, फरवरी 7 -- किशनगंज। जिले के सभी अंचल कार्यालयों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया जाएगा। पूर्व में थाना में जनता दरबार लगाया जाता था। जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटती है।दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचते हैं।अब नई व्यवस्था के तहत अंचल कार्यालयों के जनता दरबार लगाया जाएगा।जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने पहुंचते हैं।डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी जनता दरबार लगाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...