मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- कांटी। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख कृपाशंकर शाही के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार व एनटीपीसी में स्थानीय मुद्दे को लेकर चार अप्रैल को अंचल व एनटीपीसी से लेकर कलेक्ट्रेट तक धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। प्रमुख ने कहा कि अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज व परिमार्जन समेत अन्य कार्यों के लिए अवैध वसूली की जाती है। आम जनता रोज अंचल कार्यालय का चक्कर काटने को विवश है। उपप्रमुख अनामिका चौधरी ने कहा कि सीओ की कार्यशैली से आम जनता परेशान है। प्रमुख ने कहा कि एनटीपीसी की ओर से सीएसआर मद से स्थानीय समस्याओं के समाधान व रोजगार देने में उपेक्षा की जा रही है। इस मौके पर पंसस राजेश भारती, मुखिया ज्ञान कौशिक, चुन्नू चौधरी, मो. कलाम, शिवम कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.