हाजीपुर, फरवरी 21 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकरअंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजित किए गए। मौके पर भूमि विवाद से संबंधित अनेक फरियादी पहुंचे। प्रभारी अंचलाधिकारी सह राजस्व पदाधिकारी जूली कुमारी ने भूमि विवाद से संबंधित दोनों पक्षों के विवादों को देखा। जाफरपट्टी पंचायत के प्रेम रजक बनाम दीपक बैठा के भूमि विवाद को देखा। जिसमें दखल कब्जा को लेकर विवाद था दोनों पक्ष को अगले शिविर में कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। वहीं अन्य भूमि विवाद मामलों को देखा गया। राजस्व पदाधिकारी ने परिमार्जन के लिए ऑनलाइन आवेदन देने की बात कही। मौके पर अंचल कर्मियों में नवीन कुमार,चंद्रशेखर कुमार, रूपा कुमारी, संजीव कुमार संगम, बच्चा बाबू, राकेश रंजन आदि मौजूद रहे। राजापाकर-03-शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर अधिकारीगण एव...