बेगुसराय, जनवरी 31 -- नावकोठी, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवादों के निबटारे को लेकर शनिवार को अंचल कार्यालय नावकोठी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व से कुल 13 मामले लंबित थे। जनता दरबार के दौरान पूर्व से लंबित मामलों में से एक मामले का निष्पादन किया गया, जबकि कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ। निष्पादित मामला 24 जनवरी को दर्ज चित्रकला देवी पति भुवनेश्वर गोस्वामी बनाम राम नंदन गोस्वामी, सुदामा देवी, त्रिभुवन गोस्वामी सहित अन्य, साकिन बगरसथान सिंह से संबंधित था। मामला रैयती किस्म का पाए जाने के कारण दोनों पक्षों को बीएलडीआर के तहत सक्षम न्यायालय में अपना वाद दायर करने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही जनता दरबार में अब कुल 12 मामले लंबित रह गए हैं। सभी लंबित मामलों के फरियादियों को सु...