जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- काको, निज संवाददाता। भूमि सम्बन्धी विवादों के शीघ्र और निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से शनिवार को काको अंचल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से संबंधित विवादों के समाधान हेतु शनिवार को अंचल कार्यालय के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी नौशाद आलम ने की। दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित हुए और अपने-अपने मामले प्रस्तुत किए। जनता दरबार के दौरान पाली थाना क्षेत्र से आए भूमि विवाद के एक नए मामले का अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान करा दिया। दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध कागजातों की जाँच के बाद विवाद आपसी सहमति से समाप्त कराया गया। वहीं भेलाबर थाना क्षेत्र के एक पुराने लंबित मामले का भी तत्काल निपटारा किया गया, जिससे संबंधित परिवार को राहत मिली।इसी क्रम में काको थाना क्षेत्र से आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.