पूर्णिया, फरवरी 22 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार की बैठक में एसडीएम अनुपम ने भाग लिया। बैठक में मौजूद लोगों ने अपने-अपने भू विवाद संबंधी मामलों को उनके सामने रखा। उन्होंने चार भू विवाद के मामले की सुनवाई की जिसमें एक मामले का निष्पादन तत्काल कर दिया गया। वही एक मामले की सुनवाई को लेकर उन्होंने दोनों पक्षों को अनुमंडल बुलाया और दो भू विवाद के मामले को लेकर स्थल निरीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित भू विवाद मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी ना हो। एसडीएम ने अंचल कार्यालय स्थित अभिलेखागार में स्कैनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने दस्तावेज के रख-रखाव अच्छे ढंग से करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.