गुमला, दिसम्बर 2 -- भरनो, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय भरनो में मंगलवार को सीओ अविनाश कुजूर की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 8 नवंबर 2025 को आयोजित अंचल दिवस के दौरान प्राप्त कुल 122 आवेदनों की समीक्षा की गई।सीओ ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों की जांच रिपोर्ट समय पर जमा की जाए। साथ ही 30 दिनों से अधिक समय तक दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों को लंबित न रखने का सख्त निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सीओ ने ऑनलाइन रसीद, भूमि सीमांकन और भूमि विवाद से जुड़े सभी लंबित मामलों का निष्पादन आगामी 20 दिसंबर को होने वाले अंचल दिवस से पहले हर हाल में पूरा करने को कहा। उन्होंने सभी कर्मियों को अंचल दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गांव-गांव तक सूचना पहुंचाने का निर्देश भी दिया। बैठक में सीआई शाहिद अनवर, राजस्व कर्मचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.