बक्सर, मार्च 25 -- निरीक्षण चौसा, एक संवाददाता। सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) शशि भूषण सिंह मंगलवार को जिला मुख्यालय से चलकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अंचल कार्यालय में पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने कम्प्यूटर पर काम करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर और राजस्व कर्मचारियों से दाखिल-खारिज और परिमार्जन सहित यहां निष्पादित किए जाने वाले अन्य सभी कार्यों का हाल जाना व इसकी गहन पड़ताल की। यहां किये जाने वाले सभी कार्यों में तेजी लाकर लोगों के महीनों से लंबित पड़े कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सीओ रमेश कुमार और आरओ उद्धव मिश्रा सहित सभी अंचल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। डीसीएलआर के निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय पर कुछ देर तक गहमागहमी बनी रही। इस दौरान अंचल क्षेत्र में स्थित दूर-दराज के अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.