किशनगंज, मार्च 20 -- पोठिया, निज संवाददाता। डीएम विशाल राज ने बुधवार को अंचल कार्यालय पोठिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल से संबधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने आरटीपीएस के तहत आमजनों को मिलने वाली ऑनलाइन सेवाओं का भी जायजा लिया। वही ऑफलाइन कार्यों के निरीक्षण के दौरान अंचल कर्मी नूर आलम के कार्यों की स्थिति बेहद खराब देखते हुए उन्हें फटकार लगाई। अंचल कर्मी के वेतन को अगले आदेश तक रोका गया है। डीएम विशाल राज ने अंचल अधिकारी मोहित राज को कई आवश्यक निर्देशी भी दिए। जिला मुख्यालय से निकलने के बाद डीएम का काफिला पहले अंचल सह प्रखंड कार्यालय पहुँचा। अंचल कार्यालय के निरीक्षण के बाद डीएम विशाल राज छत्तरगाछ बाजार पहुँचे। जहां उन्होंने मध्य विद्यालय छत्तरगाछ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित हल्का कचहरी आदि का निरीक्षण किया। कस्तू...