पूर्णिया, फरवरी 7 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर अंचल में अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी के दो फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है जो जमीन और प्रमाण पत्र से जुड़े कार्यों के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। दाखिल-खारिज, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व मामलों के लिए अंचल कार्यालय आने वाले लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। दो फरवरी से जारी हड़ताल का असर छह फरवरी को भी साफ तौर पर देखने को मिला। प्रखंड क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जरूरी कागजात के अभाव में उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और अन्य कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग दूर-दराज गांवों से कार्यालय पहुंचते हैं लेकिन काम बंद रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.