लखीसराय, फरवरी 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अंचल में कार्यरत अंचल अधिकारी व राजस्व कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे अंचल कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया है। अंचल अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण फार्मर रजिस्ट्री, भूमि संबंधित मामलों सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो गई है। खास बात यह है कि दो फरवरी से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होना था, लेकिन हड़ताल के चलते यह प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हड़ताल पर जाने से पूर्व अंचल अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया था और कार्य बहिष्कार की सूचना दी गई थी। इसके बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं होने के कारण अंचल अधिकारियों ने सामूहिक रूप से हड़ताल पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.