रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, संवाददाता। जिले के सभी अंचलों में मंगलवार को जनता दरबार आयोजित हुआ। आम जनता की समस्याओं का स्थल पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंचल अधिकारियों व राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही कार्रवाई की गई। अंचलवार मिले आवेदनों में सोनाहातू की सरला देवी, सिल्ली की गुड़ी देवी व सुकरामनी देवी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मांडर में केसीसी लोन हेतु भूमि सत्यापन प्रमाण पत्र जारी किया गया। अनेक पंजी-2 सुधार पूरे किए गए। इटकी में 84, खलारी में 34, सिल्ली में 49, चान्हो में 106, बेड़ो में 143, नगड़ी में 54 और रातू में 106 मामलों का निपटारा किया गया। डीसी के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से सैकड़ों प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा एवं राजस्व संबंधी लंबित मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.