रांची, दिसम्बर 2 -- रांची, संवाददाता। डीसी के निर्देश पर जिले के सभी अंचलों में मंगलवार को व्यापक जनता दरबार का आयोजन किया गया। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जनता दरबार में प्रमाण पत्र निर्गमन, पंजी-2 सुधार, राजस्व मामलों, सामाजिक सुरक्षा, मुआवजा प्रक्रिया, केसीसी, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित कई सेवाओं का त्वरित निष्पादन हुआ। अंचलवार कार्रवाई में सोनाहातू में आचरण व पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, अनगड़ा में पंजी-2 सुधार व भू-अर्जन मामलों में मुआवजा प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। मांडर में शुद्धिपत्र और लगान रसीद जारी की गई। ईटकी में 71 और राहे में 88 मामलों का समाधान किया गया। बेड़ो अंचल में सर्वाधिक 144 आवेदनों का निपटारा हुआ। डीसी ने कहा कि जनता दरबार पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन की...