चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अंचल कार्यालय की सभी महिला कर्मचारियों को अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा द्वारा बधाई एवं शुभकामानाएं दी गई। साथ ही उन्होंने सभी महिला कर्मचारी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाएं अबला नहीं है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए । साथ ही आज के समय में महिलाएं पुरूषों के समान कंधो से कधां मिला कार्य कर रही है। मौके पर गगन कुमार पिगुवां, ओम प्रकाश महतो, घनेन्द्र प्रताप नायक, लखीन्द्र मांझी, लुकना बारी, नीरज कुमार सिंह, शांति प्रभा कान्डेयांग, शुरूमाई जामुदा, नमलेन होरो, रूमी महतो, नीलिमा गागराई, सुरसिंह केराई, अभिषेक मण्डल, इन्द्रजीत आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.